1 फ़रवरी 2014 - 20:30
सीरिया का संकट कुछ देशों की ग़लतियों का नतीजा।

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनई के आफ़िस में विदेशी सम्पर्क स्ट्रॉटेजिक कमेटी के प्रमुख कमाल ख़राज़ी नें कहा है कि सीरिया का संकट, पश्चिम और क्षेत्र के कुछ देशों की स्ट्रॉटेजिक मामलों में ग़ल्तियों का नतीजा है

इस्लामी रिपब्लिक ईरान के सुप्रीम लीडर आयतुल्लाह ख़ामेनई के आफ़िस में विदेशी सम्पर्क स्ट्रॉटेजिक कमेटी के प्रमुख कमाल ख़राज़ी नें कहा है कि सीरिया का संकट, पश्चिम और क्षेत्र के कुछ देशों की स्ट्रॉटेजिक मामलों में ग़ल्तियों का नतीजा है। सय्यद कमाल ख़राज़ी नें तेहरान में संयुक्त राष्ट्र के पूर्व जनरल सिक्रेट्री कूफ़ी अन्नान के साथ आए प्रतिनिधिमण्डल के साथ मुलाक़ात में कहा कि आज अलक़ायदा, केवल एक आतंकवादी संगठन नहीं है बल्कि इलाक़े के कुछ देशों के समर्थन से एक आतंकी फ़ौज में परिवर्तित हो चुका है जिसनें पूरे क्षेत्र में अस्थिरता फैला रखी है। ख़राज़ी नें कहा कि वह देश जो सीरिया के संकट में ज़िम्मेदार हैं, बहुत ही मायूसी के साथ अपना रास्ता बदल रहे हैं लेकिन सऊदी अरब अब भी सीरिया में आतंकवादियों की फ़ौजी और आर्थिक सहायता कर रहा है। उन्होंने कहा कि इस क़दम का नतीजा हत्या व ख़ून ख़राबे के अलावा कुछ नहीं होगा। ख़राज़ी नें कहा कि इस्लामी रिपब्लिक ईरान इस बात पर विश्वास रखता है कि सीरिया का संकट विदेशी हस्तक्षेप और फ़ौजी कार्यवाही के बिना हो सकता है।